विक्षिप्त महिला भटक कर पहुंची सुपौल

सुपौल : मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला भटक कर सुपौल पहुंच गयी. उसे महिला थाना पुलिस के सहयोग से अल्पावास गृह के हवाले कर दिया गया है. महिला अपना नाम पिंकी कुमारी बता रही है. जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष है. वह कहती है कि उसके पति ने किसी दूसरी लड़की से विवाह रचा […]
सुपौल : मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला भटक कर सुपौल पहुंच गयी. उसे महिला थाना पुलिस के सहयोग से अल्पावास गृह के हवाले कर दिया गया है. महिला अपना नाम पिंकी कुमारी बता रही है. जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष है. वह कहती है कि उसके पति ने किसी दूसरी लड़की से विवाह रचा लिया. इसके कारण उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है और वह बीते दो माह से घर से बाहर इधर-उधर भटक रही है. हालांकि कभी वह अपना बता नेपाल के भंटाबाड़ी का बताती है तो कभी छातापुर,
कभी गम्हरिया और कभी अन्य जगहों का नाम लेती है. दरअसल शुक्रवार की रात महिला अकेले शहर के स्टेशन चौक पर भटक रही थी. उसकी स्थिति देख सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह ने प्रभात खबर को आशय की जानकारी दी. जिसके बाद प्रभात खबर की पहल पर महिला थाना के माध्यम से महिला को अल्पावास गृह ले जाया गया. सअनि उमाशंकर सिंह सहित महिला जवानों ने विक्षिप्त को चकला निर्मली स्थित अल्पावास केंद्र लाया. बताया गया कि पहले तो महिला की स्थिति देख अल्पावास केंद्र ने भी उसे रखने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर उसे वहां रख लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










