सीजेएम कोर्ट में डीएम के खिलाफ मामला दर्ज

Updated at :16 Feb 2017 5:20 AM
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट में डीएम के खिलाफ मामला दर्ज

सुपौल : सीजेएम कोर्ट में बुधवार को एक बार फिर किसनपुर के निलंबित बीडीओ गोपाल कृष्णन ने डीएम बैद्यनाथ यादव व सरायगढ़ सह किसनपुर के प्रभारी बीडीओ वीरेंद्र कुमार सहित आठ लोगों के विरुद्ध परिवाद दायर किया है. दायर परिवाद संख्या सीए 127/17 में बीडीओ ने डीएम व प्रभारी बीडीओ सहित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण […]

विज्ञापन

सुपौल : सीजेएम कोर्ट में बुधवार को एक बार फिर किसनपुर के निलंबित बीडीओ गोपाल कृष्णन ने डीएम बैद्यनाथ यादव व सरायगढ़ सह किसनपुर के प्रभारी बीडीओ वीरेंद्र कुमार सहित आठ लोगों के विरुद्ध परिवाद दायर किया है. दायर परिवाद संख्या सीए 127/17 में बीडीओ ने डीएम व प्रभारी बीडीओ सहित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के लेखा पदाधिकारी कामेंद्र कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता, जिला कोषागार के वरीय कोषागार पदाधिकारी, किसनपुर के प्रखंड नाजिर भरत कुमार सिंह, प्रधान सहायक श्याम कुमार झा व तत्कालीन आपदा एडीएम कुमार अरुण प्रकाश को अभियुक्त बनाया है. साथ ही जालसाजी,

धोखाधड़ी तथा ध्यानाकार्षण संरक्षण विधेयक 2011 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है. दायर परिवाद में बीडीओ ने कहा कि उनके विरुद्ध फर्जी तरीके से अवैध अग्रिम राशि उठाव का आरोप लगाया गया है, जबकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह आरोप किस आधार पर लगाया गया है. भुगतान की राशि का जिक्र है, लेकिन भुगतान की मद व तिथि को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने रिकॉर्ड में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. निलंबन की तिथि के बाद प्रभारी बीडीओ ने कृष्णन को अग्रिम की बात कही गयी है. जिसको बीडीओ ने साजिश कर दिया है. परिवाद में बीडीओ ने डीएम, एडीएम तथा सदर एसडीएम के विरुद्ध पूर्व में दायर परिवादों का भी जिक्र किया गया है. बीडीओ कृष्णन ने सदर एसडीएम एनजी सिद्दीकी के मामले में सीजेएम कोर्ट में दायर परिवाद का जिक्र किया है. जिसमें पंचायत निर्वाचन में नियमों की धज्जियां उड़ाने के मामले में परिवाद संख्या 525/16 में 17 जनवरी को सीजेएम कोर्ट द्वारा संज्ञान लिया जा चुका है. इसके अलावा बाढ़ राहत वाउचर को अवैध तरीके से जब्त करने के मामले में परिवाद संख्या 637/16 में भी सीजेएम ने गत 08 फरवरी को संज्ञान लिया है.

कहते हैं प्रभारी बीडीओ
डीएम के निर्देश के आलोक में प्रभार ग्रहण करने के उपरांत कैशबुक व पंजी मिलान से तत्कालीन बीडीओ पर अग्रिम बकाया का मामला सामने आया है. जिसके आलोक में उन्हें नोटिस भेजा गया है. मामले में केवल वरीय अधिकारी के वैधानिक आदेश का अनुपालन हुआ है.
वीरेंद्र कुमार, प्रभारी बीडीओ, किसनपुर
कहते हैं डीएम
अग्रिम मामले व बीडीओ द्वारा मुकदमा दायर करने के बाबत भी जानकारी नहीं है.
बैद्यनाथ यादव, जिलाधिकारी, सुपौल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन