मारपीट कर किशोरी को किया जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2016 4:47 AM
सरायगढ़ : किसनपुर थाना क्षेत्र स्थित कुल्लीपट्टी गांव के वार्ड नंबर दो में आपसी रंजिश के तहत एक किशोरी के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मालूम हो कि उक्त गांव के वार्ड नंबर दो निवासी दिनेश पासवान के 15 वर्षीया पुत्री सुनीता कुमारी को उनके पड़ोसी रामसेवक पासवान, राजदेव पासवान […]
सरायगढ़ : किसनपुर थाना क्षेत्र स्थित कुल्लीपट्टी गांव के वार्ड नंबर दो में आपसी रंजिश के तहत एक किशोरी के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मालूम हो कि उक्त गांव के वार्ड नंबर दो निवासी दिनेश पासवान के 15 वर्षीया पुत्री सुनीता कुमारी को उनके पड़ोसी रामसेवक पासवान, राजदेव पासवान सहित अन्य ने आपसी रंजिश के कारण मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में छात्रा सुनीता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
जख्मी का उपचार पीएचसी किसनपुर में किया जा रहा है़ घटना को लेकर दिनेश पासवान ने किसनपुर थाना में आवेदन देकर रामसेवक पासवान, राजदेव पासवान सहित अन्य लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है़ किसनपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










