71.5 लीटर नेपाली शराब व बीयर बरामद

अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

वीरपुर.

संध्या गश्ती के दौरान वीरपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 71.5 लीटर नेपाली देसी, विदेशी शराब व बीयर बरामद की है. हालांकि पुलिस की सक्रियता के बावजूद शराब कारोबारी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि शनिवार की संध्या गश्ती के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को शराब तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम निर्धारित स्थल कुमार चौक के पास पहुंची. इसी दौरान एक बाइक सवार दो बोरी लादकर वीरपुर की ओर आता दिखाई दिया.

तस्कर अंधेरे का फायदा फरार

पुलिस वाहन को देखते ही बाइक चालक ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी, जिससे पुलिस को उस पर संदेह हुआ. इसके बाद पुलिस टीम ने बाइक सवार का पीछा शुरू कर दिया. खुद को घिरता देख तस्कर चीफ इंजीनियर आवास के समीप स्थित एक संकीर्ण गली की ओर मुड़ गया और बाइक पर लदी दोनों बोरियों को सड़क किनारे फेंककर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब की जब्ती सूची तैयार कर ली गई है तथा अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >