श्रद्धालुओं ने की मां की आराधना
सुपौल : हिंदू धर्म का महापर्व नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की. दशहरा के मौके पर मैया की आराधना को लेकर जिले भर के सभी दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्त जनों की भारी भीड़ देखी गयी. आयोजन समिति द्वारा विद्वानों से कराये जा रहे दुर्गा सप्तशती […]
सुपौल : हिंदू धर्म का महापर्व नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की. दशहरा के मौके पर मैया की आराधना को लेकर जिले भर के सभी दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्त जनों की भारी भीड़ देखी गयी.
आयोजन समिति द्वारा विद्वानों से कराये जा रहे दुर्गा सप्तशती पाठ के मंत्रोच्चार से आस पास का वातावरण भक्तिमय हो गया है. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा के स्वरूप की स्तुति कर जयकारे लगाये. संध्या के समय माता की आरती की गयी. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










