भोज खाने से तीन दर्जन बच्चे बीमार, इलाजरत

Updated:
विज्ञापन

प्रतापगंज : थाना क्षेत्र के सूखा नगर पंचायत स्थित टेढ़ा मोड़ गांव में रविवार को निकाह का भोज खाने से तीन दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गये. बीमार बच्चों को उपचार के लिए पीएचसी में भरती कराया गया. वहीं गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिमराही ले जाया […]

विज्ञापन

प्रतापगंज : थाना क्षेत्र के सूखा नगर पंचायत स्थित टेढ़ा मोड़ गांव में रविवार को निकाह का भोज खाने से तीन दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गये.

बीमार बच्चों को उपचार के लिए पीएचसी में भरती कराया गया. वहीं गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिमराही ले जाया गया.

उपचार में जुटे चिकित्सकों के अनुसार बीमार सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.जानकारी अनुसार रविवार को टेढ़ा मोड़ निवासी नईम अंसारी की पुत्री का निकाह होना तय था.

इस अवसर पर आयोजित भोज में गांव के दर्जनों लोग शामिल हुए, जिसमें काफी संख्या में बच्चे भी थे. कुछ देर के बाद भोज खाने वाले बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें पीएचसी ले जाया गया.

बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि चिकित्सकों ने सभी बीमार बच्चों को खतरे से बाहर बताया है. बीमार सुरजापुर व टेढ़ा मोड़ गांव के मो ओसाम, फरहत जहां, मो सरीफ, नूर जहां, मो असलम, नुसरत खातून आदि का इलाज जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन