551 पद रिक्त, 247 शिक्षक ही बनेंगे एचएम

सुपौल : जिले भर के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व स्नातक पद पर प्रोन्नति को लेकर किये जा रहे आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया. काफी समय से अनसुलझी मामले को डीइओ गोपीकांत मिश्र के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम के सदस्यों द्वारा शिक्षकों की समस्याओं को सुलझा लिया गया. जिला शिक्षा कार्यालय से […]
सुपौल : जिले भर के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व स्नातक पद पर प्रोन्नति को लेकर किये जा रहे आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया. काफी समय से अनसुलझी मामले को डीइओ गोपीकांत मिश्र के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम के सदस्यों द्वारा शिक्षकों की समस्याओं को सुलझा लिया गया. जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जिले भर में कुल 616 मध्य विद्यालय संचालित है. जहां काफी समय से 551 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद रिक्त पड़ा हुआ है.
जारी सूची के अनुसार 247 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन दिया जायेगा. साथ ही स्नातक कला 66 तथा स्नातक विज्ञान में 15 शिक्षकों को प्रमोशन दिये जाने की बातें कही गयी है. लेकिन रिक्तियां के विरुद्ध विभागीय मानक अनुरूप अर्हता प्राप्त शिक्षकों की कमी के कारण 304 विद्यालय प्रधानाध्यापक विहीन रह जायेंगे. वहीं स्नातक कला के 181 तथा स्नातक विज्ञान के 284 पद अब भी रिक्त है. बहरहाल जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उक्त मामले की सूची जारी किये जाने के बाद संबंधित शिक्षकों में खुशी का माहौल बना हुआ है. वहीं गुरुवार को शिक्षकों की सूची चस्पाए जाने के उपरांत दिन भर शिक्षकों की जिला शिक्षा कार्यालय में आवाजाही बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










