मोतिहारी एसडीओ से रंगदारी मामले में मैरवा में राजन जायसवाल के ठिकानों पर छापेमारी

Siwan News : मोतिहारी एसडीओ से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के चर्चित मामले में पुलिस ने मैरवा में राजन जायसवाल के ठिकानों पर सघन छापेमारी की। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और फुटेज जब्त किए गए।

Siwan News : मोतिहारी के एसडीओ से 25 लाख रुपये की कथित रंगदारी मांगने के चर्चित मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को मोतिहारी साइबर थाना और पटना अपराध इकाई की संयुक्त टीम ने मैरवा में राजन जायसवाल के दो ठिकानों और नौतन स्थित उनके पैतृक आवास पर सघन छापेमारी की. करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और बैंक खातों से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की. टीम ने मामले से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई.

मैरवा थाना में बैठक के बाद शुरू हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, छापेमारी करने पहुंची टीम सबसे पहले मैरवा थाना पहुंची. यहां स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई. इसके बाद टीम आरा मशीन कैंपस स्थित राजन जायसवाल के कार्यालय पहुंची, जहां करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान कार्यालय के सभी कमरों की जांच की गई और कई दस्तावेजों को खंगाला गया.

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी जुटाई

कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, वाहनों के नंबर और अन्य तकनीकी जानकारियों को भी टीम ने जांच के दायरे में लिया. पुलिस अधिकारियों ने मामले से जुड़े संभावित साक्ष्यों को एकत्र किया. इसके बाद टीम शिवपुर मठिया स्थित राजन जायसवाल के किराये के मकान पर पहुंची, जहां करीब 30 मिनट तक तलाशी ली गई.

नौतन स्थित पैतृक आवास पर भी पहुंची टीम

दोनों स्थानों से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद जांच टीम नौतन थाना क्षेत्र के तिवारी टोला स्थित राजन जायसवाल के पैतृक आवास के लिए रवाना हुई. वहां भी मामले से जुड़े बिंदुओं पर जांच की गई. छापेमारी दल में मोतिहारी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दो इंस्पेक्टर, साइबर थाना मोतिहारी, अपराध इकाई पटना और अन्य पुलिस बल के अधिकारी शामिल थे. पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >