सीवान के सलाहपुर में शादी कटने के विवाद में पाटीदार भिड़े, तीन घायल

सीवान के सलाहपुर गांव में एक शादी समारोह में कटने को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

Siwan News : जीबी नगर थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में सोमवार को शादी कटने के विवाद को लेकर दो पाटीदारों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गये. घायलों में सरोज कुमार यादव, शंभू यादव और अनीता देवी शामिल हैं. सभी का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.

शादी कटने के विवाद में शुरू हुई कहासुनी

बताया जाता है कि शादी कटने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के दो लोग और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

खेत की ओर जा रहे सरोज से गाली-गलौज का आरोप

घायल सरोज कुमार यादव ने बताया कि वह खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के दरवाजे के सामने पहुंचने पर उनके साथ गाली-गलौज की जाने लगी. विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गयी. घटना में वह घायल हो गये.

दोनों पक्षों से जानकारी ले रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद जीबी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >