सीवान में धूमधाम से निकला महावीरी अखाड़ा जुलूस, करतब और झांकियों ने मोहा लोगों का मन

सीवान के हथुआ प्रखंड में महावीरी अखाड़ा मेला धूमधाम से संपन्न हुआ. प्राचीन परंपरा के अनुसार, हनुमानजी की प्रतिमाओं के साथ विभिन्न अखाड़ा समितियों ने भव्य जुलूस निकाला, जिसमें पारंपरिक करतब और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं.

Siwan News : गुठनी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की देर शाम प्रसिद्ध महावीरी अखाड़ा मेला धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. आदर्श मध्य विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में प्राचीन समय से आयोजित होने वाले इस मेले में हनुमानजी की प्रतिमाओं को लेकर विभिन्न अखाड़ा समितियों की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया.

जुलूस की शुरुआत दोपहर करीब तीन बजे मटकोड़वा स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर से हुई. इसके बाद विभिन्न अखाड़ों के जुलूस बारी-बारी से देर शाम तक मेला परिसर में पहुंचे. हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकले जुलूस में श्रद्धालु जय श्रीराम, जय हनुमान और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे. इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

पारंपरिक करतबों ने मोहा लोगों का मन

महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक खेलों के साथ कई हैरतअंगेज करतब दिखाये. युवाओं का प्रदर्शन देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही. विभिन्न अखाड़ा समितियों की ओर से रंग-बिरंगी और आकर्षक झांकियां भी निकाली गयीं.

जुलूस में सबसे आगे बजरंगबली की भव्य प्रतिमा रही, जिसके दोनों कंधों पर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण विराजमान थे. इसके पीछे छोटी-बड़ी हनुमान प्रतिमाएं चल रही थीं. हनुमान का रूप धरे बाल कलाकार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे.

जुलूस में दिखी धार्मिक आस्था की झलक

अखाड़ा जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा प्रखंड मुख्यालय गूंजता रहा. झांकियों और पारंपरिक करतबों को देखने के लिए लोगों की भीड़ देर शाम तक मेला परिसर और आसपास के मार्गों पर बनी रही.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पूरे जुलूस के दौरान स्थिति पर नजर बनाये रहे.

मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सीओ डॉ. विकास कुमार समेत जनप्रतिनिधि एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रशासन की निगरानी और अखाड़ा समितियों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

1 महावीरी अखाड़ा मेला के दौरान चिश्तिया जामा मस्जिद पर मौजूद प्रशासन व जनप्रतिनिधि 2 झाकी के दौरान शिव पार्वती | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >