27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Siwan, Bihar Chunav 2020 Result Live Updates: सीवान में NDA और महागठबंधन में चल रहा है कांटे का टक्कर, यहां देखिए लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट

Siwan, Bihar Election 2020 Result Live News Updates(सिवान चुनाव 2020 रिजल्ट): बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए सीवान जिले के सभी आठ विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में तीन नवंबर को मतदान संपन्न कराया गया. सीवान जिले के सीवान सदर, जीरादेई, दरौली (सुरक्षित), रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हरिया, महाराजगंज व गोरेयाकोठी सीटों के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें हैं. सीवान जिले की विधानसभा सीटों पर लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

लाइव अपडेट

सीवान-बड़हरिया से आरजेडी उम्मीदवार बच्चा पांडये जीते

गोरिया कोठी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी देवेश कांत सिंह 19वें चक्र में राष्ट्रीय जनता दल की नूतन देवी से 11238 मतों से आगे चल रहे हैं

महाराजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे एवं जेडीयू प्रत्याशी हेम नारायण साह में कांटे की टक्कर. विजय शंकर दुबे जेडीयू प्रत्याशी हेम नारायण साह से 61मतो से आगे चल रहें हैं.

दरौली विधानसभा सीट से महागठबंधन के सीपीआईएमएल प्रत्याशी विधायक सत्यदेव राम की जीत लगभग निश्चित. मतगणना के 27वें चक्र में बीजेपी प्रत्याशी रामायण माझी से करीब 11202 मतों से आगे चल रहे हैं.

महाराजगंज विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी हेम नारायण शाह 13वें चक में कांग्रेस के पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे से 1037 मतों से आगे चल रहे हैं

गोरिया कोठी विधानसभा सीट से 9वें चक्र में बीजेपी के देवेश कांत सिंह आरजेडी की नूतन देवी से 8126 मतों से आगे चल रहे हैं

दरौली विधानसभा सीट से सीपीआईएमएल प्रत्याशी सत्य देव राम मतगणना के 13 वें चक्र में बीजेपी प्रत्याशी रामायण माझी से 7259 मतों से आगे चल रहे हैं

दरौली विधानसभा सीट से सीपीआईएमएल प्रत्याशी सत्य देव राम बीजेपी प्रत्याशी रामायण मांझी से 6630 मतों से आगे चल रहे हैं

महाराजगंज विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी हेम नारायण शाह कांग्रेस के पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे से 1095 मतों से आगे चल रहे हैं

पांचवें चक्र में गोरिया कोठी विधानसभा सीट से बीजेपी के देवेश कांत सिंह राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी नूतन देवी से 6428 मतों से आगे चल रहे हैं

जीरादेई से माले के अमरजीत कुशवाहा 9938 वोट पाकर आगे चल रहे हैं.

सातवें चक्र की मतगणना के बाद दरौली विधानसभा सीट से सीपीआईएमएल प्रत्यासी सत्यदेव राम बीजेपी प्रत्याशी रामायण माझी से 5143 मतों से आगे चल रहे हैं

महाराजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे जेडीयू प्रत्याशी हेम नारायण शाह से 769 मतों से आगे चल रहे हैं तीसरे चक्र में

गोरेयाकोठी विधानसभा सीट से दूसरे के चक्र में बीजेपी के देवेश कांत सिंह राष्ट्रीय जनता दल की नूतन देवी से 2274 मतों से आगे चल रहे हैं

दारौंदा विधानसभा सीट से सीपीआईएमएल प्रत्याशी अमरनाथ यादव बीजेपी प्रत्याशी करणजीत सिंह से 1691 मतों से आगे चल रहे हैं

कांग्रेस के पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे महाराजगंज विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी हेम नारायण शाह से 542 मतों से आगे चल रहे हैं

दरौली विधानसभा सीट से सीपी आई एमएल प्रत्याशी सत्य देवाराम बीजेपी प्रत्याशी रामायण माझी से 1291 मतों से आगे चल रहे हैं

गोरियाकोठी विधानसभा सीट से बीजेपी के देवेश कांत सिंह राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी नूतन देवी से 1388 मतों से आगे चल रहे हैं

महाराजगंज विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी है नारायण सा ह कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे से 118 मतों से आगे चल रहे हैं

दारौंदा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी का कारणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह सीपीआईएमएल उम्मीदवार अमरनाथ यादव से 369 मतों से आगे चल रहे हैं.

दरौली विधानसभा सीट से बीजेपी के रामायण माझी महागठबंधन के सीपीआईएमएल प्रत्याशी सत्यदेव 208 मतों से आगे चल रहे हैं. रामायण मांझी को 2408 एवं सत्यदेव राम को 2200 मत मिले हैं.

बड़हरिया से RJD के बच्चा पांडेय आगे

महराजगंज से JDU के हेमनारायण आगे

दरौंदा से BJP के करणजीत आगे

गोरेयाकोठी से RJD के नूतन वर्मा आगे

सिवान से RJD के अवध बिहारी चौधरी आगे

दरौली से माले के सत्यदेव राम आगे

रघुनाथपुर से RJD के हरिशंकर यादव आगे

जीरादेई से माले के अमरजीत कुशवाहा आगे

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी, रुझानों में अब महागठबंधन आगे

बिहार विधानसभा की 243 सीटों की मतगणना शुरू हुयी.

बड़हरिया सीट से कौन होगा दावेदार?

बड़हरिया से जदयू ने एक बार फिर अपने मौजूदा विधायक श्याम बहादुर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. महागठबंन की ओर से बच्चा पांडे चुनावी मैदान में है.

दरौंदा में कांटे की टक्कर

दरौंदा से इस बार मौजूदा विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं जबकि महागठबंन ने भाकपा माले के अमरनाथ यादव को टिकट दिया है. उपचुनाव में व्यास सिंह निर्दलीय विजयी हुए थे.

संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की खास नजर 

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में विधि-व्यवस्था पर पूरी तरह से चौकसी बनाये रखने का आदेश विशेष तौर पर दिया है. विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए केंद्रीय पुलिस फोर्स की 55 कंपनियां सभी जिलों में जरूरत के हिसाब से तैनात की गयी हैं. खासकर संवेदनशील जिलों और स्थानों पर खासतौर से केंद्रीय बलों की तैनाती करने का आदेश दिया गया है.

सीवान जीतना BJP के लिए बड़ी चुनौती

2010 के डेटा के मुताबिक यहां 307110 मतदाता हैं, जिनमें से 161444 पुरुष और 145169 महिला मतदाता हैं. 2015 चुनाव में इस सीट पर JDU को हराकर के प्रत्याशी व्यास देव प्रसाद विजयी रहे. कुल 157489 मतों में से 55156 मत हासिल कर BJP ने जीत दर्ज की. 2010 विधानसभा चुनाव में भी BJP ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी.

जीरादेई सीट का सियासी समीकरण 

2015 चुनाव में इस सीट पर BJP को हराकर के प्रत्याशी रमेश सिंह कुशवाहा विजयी रहे. कुल 135904 मतों में से 40760 मत हासिल कर JDU ने जीत दर्ज की. 2010 विधानसभा चुनाव में BJP ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी.

किस सीट पर किनके बीच टक्कर?

  1. सीवान सदर : अवध बिहारी (राजद), ओमप्रकाश यादव (भाजपा)

  2. जीरादेई : जेडीयू की ओर से कमला सिंह (जदयू), अमरजीत कुशवाहा (सीपीआई-एमएल)

  3. दरौली (सुरक्षित) : रामायण मांझी (भाजपा), सत्यदेव राम (भाकपा-माले)

  4. रघुनाथपुर : हरिशंकर यादव (राजद), राजेश्वर चौहान (जदयू) और मनोज सिंह (लोजपा)

  5. दरौंदा : करणजीत सिंह (भाजपा), अमरनाथ यादव (माले)

  6. बड़हरिया : बच्चा पांडेय (राजद), श्याम बहादुर सिंह (जदयू), वीर बहादुर सिंह (लोजपा), वंदना देवी (रालोसपा)

  7. महाराजगंज : हेम नारायण साह (जदयू), विजय शंकर दुबे (कांग्रेस), देव रंजन सिंह (लोजपा), अजीत प्रसाद (रालोसपा)

  8. गोरेयाकोठी : देवेश कांत सिंह (भाजपा), नुतन देवी (राजद), सत्यदेव प्रसाद सिंह (रालोसपा)

2015 चुनाव में सीवान जिले का रिजल्ट

  • सीवान सदर : व्‍यास देव प्रसाद (भाजपा) - जीत, बबलू प्रसाद (जदयू) - हार

  • जीरादेई : रमेश सिंह कुशवाहा (जदयू) - जीत, आशा देवी (भाजपा) - हार

  • दरौली (सुरक्षित) : सत्यदेव राम (भाकपा माले) - जीत, रामायण मांझी (भाजपा) - हार

  • रघुनाथपुर : हरिशंकर यादव (राजद) - जीत, मनोज कुमार सिंह (भाजपा) - हार

  • दरौंदा : कविता सिंह (जदयू) - जीत, जितेन्द्र स्वामी (भाजपा) - हार

  • बड़हरिया : श्याम बहादुर सिंह (जदयू) - जीत, बच्चा पांडेय (लोजपा) - हार

  • महाराजगंज : हेम नारायण साह (जदयू) - जीत, कुमार देव रंजन सिंह (भाजपा) - हार

  • गोरेयाकोठी : सत्यदेव प्रसाद सिंह (राजद) - जीत, देवेश कांत सिंह (भाजपा) - हार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें