बैरगनिया में खेत से लौट रहे युवक की डूबने से मौत

थाना क्षेत्र के परसौनी गांव स्थित बांध के समीप खेत में धान की रोपनी करवाकर घर लौट रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गयी.

बैरगनिया. थाना क्षेत्र के परसौनी गांव स्थित बांध के समीप खेत में धान की रोपनी करवाकर घर लौट रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. मृतक की पहचान परसौनी गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी मधुकर झा के पुत्र राजेश कुमार झा (35 वर्ष) के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर सीओ रंजीत कुमार व स्थानीय थाना के प्रपुअनि दीपक सिंह दल बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. मृतक के पिता ने बताया कि उसका इकलौता पुत्र रविवार सुबह बांध के बाहरी हिस्से के खेत में धान की फसल की रोपनी करने गया था. लौटते वक्त बागमती नदी का पानी वहां भर जाने के कारण उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पोखर में चला गया और वह डूब गया. आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने से कुछ स्थानीय गोताखोर उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े, लेकिन अधिक गहरे जल में चले जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी. घटनास्थल पर मौजूद मुखिया बद्री प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था तथा खेतीबाड़ी में अपने पिता की मदद कर था. पुत्र के मृत्यु के बाद परिवार पर भारी संकट आ गया है. वृद्ध माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन गया है. इधर, मृतक घर में कोहराम मचा हुआ है. मृतक के मां तथा पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >