बाइक की ठोकर से जख्मी महिला की मौत, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के कपरौल चौक के पास विगत दिनों बाइक की ठोकर से बुरी तरह जख्मी महिला की इलाज के क्रम में पीएमसीएच, पटना में मौत हो गयी.

रीगा. थाना क्षेत्र के कपरौल चौक के पास विगत दिनों बाइक की ठोकर से बुरी तरह जख्मी महिला की इलाज के क्रम में पीएमसीएच, पटना में मौत हो गयी. इस संबंध में मृतका के पति चैनपुरा गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी पसिंदर शर्मा के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात बाइक चालक को आरोपित किया गया है.

बहन के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी

रीगा. थाना क्षेत्र के एक गांव के भाई ने बहन के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में लिखा है कि प्रतिदिन की तरह मैं अपनी दुकान बंद कर घर लौटा. घर लौटने के बाद देखा कि घर पर सभी लोग हैं, परंतु मेरी छोटी बहन नहीं है. पता लगाने की कोशिश किया, परंतु उसका कोई अता-पता नहीं चला. उसके बाद घर के अंदर जाकर देखा बक्सा से 2.50 ढाई लाख रुपए भी गायब था. बाद में जानकारी मिली कि रीगा स्टेशन टोला वार्ड नंबर 13 निवासी मुन्नू कुमार, लालटू पटेल, माला देवी, नंदू पटेल पूर्व से योजना बनाकर मेरी छोटी बहन को कहीं ले गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >