पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई

जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी निवारण के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस को जन-शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

सीतामढ़ी. जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी निवारण के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस को जन-शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमित रंजन द्वारा जन-शिकायत सुनवाई की गयी, जिसमें दूर-दराज से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखी. पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों को त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को अग्रेषित किया. ई रिक्शा से 63 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार बथनाहा. सहियारा थाने की पुलिस ने एएसआइ अनमोल मंडल के नेतृत्व में गश्ती के दौरान बीआर-30, इआर-3575 नंबर की ई-रिक्शा से करीब 63 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने बरामद सौंफी शराब व ई रिक्शा को जब्त कर ई रिक्शा के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >