निजी स्कूलों में श्रद्धा से मनाया शिक्षक दिवस

सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न स्कूलों में श्रद्धाभाव के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया. इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ हीं विभिन्न स्कूलों में सांस्कृति कार्यक्रम, क्वीज व वाद-विवाद प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस क्रम में डुमरा रोड, नहर चौक स्थित आवासीय वाइब्रेंट प्रिपरेटरी स्कूल में बच्चों द्वारा आयोजित […]
सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न स्कूलों में श्रद्धाभाव के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया. इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ हीं विभिन्न स्कूलों में सांस्कृति कार्यक्रम, क्वीज व वाद-विवाद प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस क्रम में डुमरा रोड, नहर चौक स्थित आवासीय वाइब्रेंट प्रिपरेटरी स्कूल में बच्चों द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के तहत केक काट कर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस मनाया गया. इसे पूर्व प्राचार्य दिनेश झा ने बच्चों को बताया कि
तमिलनाडु के चित्तूरा जिले के तिरूपति नामक गांव में एक अति साधारण तेलगू ब्राह्मण परिवार में जन्मे श्री कृष्णन ने शिक्षक से लेकर राष्ट्रपति तक के पद को सुशोभित किया. उन्होंने सर्वप्रथम शिक्षक और बाद में लेक्चरर, उप कुलपति, सोवियत संघ में भारत के राजदूत, अपने देश के उप राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति के पद को सुशोभित किया.
इसीलिए उस महान विभूति के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है. मौके पर शिक्षिका प्रीति कुमारी, रमेश कुमार, मॉली कुमारी व सुषमा कुमारी समेत अन्य मौजूद थे. कृष्णानगर, डुमरा स्थित रैफ्ट एजुकेशन ऐक्सिस में निदेशक निखिल कुमार सिंह द्वारा केक काट कर शिक्षक दिवस मनाया गया. मौके पर प्राचार्य रितेश कुमार सिंह समेत सभी छात्र- छात्राएं व शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










