अपराधियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2016 6:12 AM
सीतामढ़ी : नगर के गुदरी रोड स्थित श्री रामविलास मंदिर परिसर में गुरुवार की दोपहर व्यवसायियों की बैठक संघ के अध्यक्ष निर्मल कुमार ब्याहुत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में व्यवसायी संघ के अलावा सीतामढ़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा दवा व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि गण भी शामिल थे. बैठक में उपस्थित लोगों ने दो मिनट […]
सीतामढ़ी : नगर के गुदरी रोड स्थित श्री रामविलास मंदिर परिसर में गुरुवार की दोपहर व्यवसायियों की बैठक संघ के अध्यक्ष निर्मल कुमार ब्याहुत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में व्यवसायी संघ के अलावा सीतामढ़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा दवा व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि गण भी शामिल थे.
बैठक में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर व्यवसायी मोहन प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इसके बाद बारी बारी से उपस्थित लोगों ने अपनी मांग व सुझाव रखा. सर्वसम्मति से प्रशासन से व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










