पंचायत में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था से खुले अवसर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 3:17 AM
रुन्नीसैदपुर : प्रखंड मुख्यालय को लेकर बने रुन्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत विगत 10 वर्षों से सूबे में चले विकास की रोशनी से जगमग करता दिख रहा है. कीचड़ युक्त गांव की कच्ची सड़क पीसीसी में तब्दील हो चुकी है. वहीं सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ी विकास के मदों से पक्के मकानों में बदल चुके हैं. दो-चार कमरा युक्त विद्यालय […]
रुन्नीसैदपुर : प्रखंड मुख्यालय को लेकर बने रुन्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत विगत 10 वर्षों से सूबे में चले विकास की रोशनी से जगमग करता दिख रहा है. कीचड़ युक्त गांव की कच्ची सड़क पीसीसी में तब्दील हो चुकी है. वहीं सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ी विकास के मदों से पक्के मकानों में बदल चुके हैं. दो-चार कमरा युक्त विद्यालय भवन अब दो मंजिला इमारत का रूप ले चुका है. बुजुर्गों, विकलांगों व विधवाओं को सरकारी पेंशन मुहैया कराया जा रहा है.
वहीं शुद्ध जलापूर्ति के लिए सोलर सिस्टम पर आधारित लघु पेयजल आपूर्ति योजना के तहत वाटर पंप व टंकी स्थापित कर कुछ सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










