दो की हालत अब भी गंभीर

परिहार : प्रखंड के महादेवपट्टी निवासी राम प्रवेश पटेल की एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद बुधवार को शव पहुंचते ही जहां गांव गमगीन हो गया. वहीं लोगों को 25 अक्तूबर की भयावह रात की तस्वीर जेहन में कौंधने लगी. 25 अक्तूबर के गैस लीक हादसे की याद ताजा कर लोग दहशतजदा […]
परिहार : प्रखंड के महादेवपट्टी निवासी राम प्रवेश पटेल की एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद बुधवार को शव पहुंचते ही जहां गांव गमगीन हो गया. वहीं लोगों को 25 अक्तूबर की भयावह रात की तस्वीर जेहन में कौंधने लगी. 25 अक्तूबर के गैस लीक हादसे की याद ताजा कर लोग दहशतजदा दिखे.
मुकेश पासवान के घर में गैस लीक करने से लगी आग के दौरान बचाने पहुंचे पड़ोसी राम प्रवेश पटेल बुरी तरह झुलस गये थे. जिनकी मंगलवार की रात इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गयी. इस हादसे में एक माह के आशिक पासवान समेत एक अन्य की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. अन्य लोग इलाज करा कर घर लौट आये है, लेकिन सभी के जिस्म पर घटना की भयावहता बरकरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










