रोहतास महिला महाविद्यालय में नई छात्राओं का स्वागत, इंडक्शन प्रोग्राम में NEP-2020 और अनुशासित जीवन की दी जानकारी

रोहतास महिला महाविद्यालय सासाराम में छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित, नई शिक्षा नीति और अनुशासित जीवन के महत्व पर दी गई जानकारी।

Rohtas News : रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम के सभागार में बुधवार को सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-एक की छात्राओं के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम (एसआईपी) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार राय ने की. इसका उद्देश्य नवनामांकित छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा अनुशासित छात्र जीवन से परिचित कराना था.

अनुशासन और सकारात्मक सोच से सफलता का संदेश

प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार राय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए समय का सदुपयोग, अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ उच्च शिक्षा की यात्रा पूरी करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय जीवन व्यक्तित्व निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है और इसी दौरान अर्जित ज्ञान व संस्कार भविष्य की दिशा तय करते हैं.

एनईपी-2020 और कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष जोर

डॉ. विजय शंकर मनन ने महाविद्यालय के इतिहास और गौरवशाली परंपरा की जानकारी दी. गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमरजीत कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों, बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा की विस्तार से चर्चा की. राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा कुमारी ने विषय चयन, अध्ययन पद्धति और शैक्षणिक समस्याओं के समाधान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी.

नियमित उपस्थिति और कार्यालय प्रक्रियाओं की दी जानकारी

डॉ. सुनीता सैनी ने अनुशासित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. शशिबाला ने नियमित उपस्थिति और सतत अध्ययन को सफलता की कुंजी बताया. प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष (लेखापाल) शशिरंजन ने छात्राओं को महाविद्यालय की प्रशासनिक प्रक्रियाओं, नियमों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी.

शिक्षकों और छात्राओं की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में प्रो. डॉ. गिरजा उरांव, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. प्रिया कुमारी, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. मनु सिन्हा, डॉ. शाइस्ता परवीन, डॉ. सविता, डॉ. किरण सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुराधा, अनुश्री, शफकत राना, सत्या त्रिपाठी, शालिनी, शिवानी, सोनाली, काजल कांति, प्रीति, खुशी, तरुणी तारणी और प्रियांशु समेत अनेक छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >