रोहतास में दुकानदारों के उड़े होश, चोरों ने ताला तोड़ उड़ाई लाखों की संपत्ति

शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाक बंगला मार्केट स्थित दुकान संख्या 47 में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. बंद दुकान से लाखों की चोरी की है.

Rohtas News: (सासाराम से डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाक बंगला मार्केट स्थित दुकान संख्या 47 में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने सोनू मोबाइल दुकान का शटर और ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन एवं अन्य सामान की चोरी कर ली.

चोरों ने उड़ाई लाखों की संपत्ति

घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे. शटर टूटा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. दुकान संचालक ने बताया कि दुकान में रखे महंगे मोबाइल, एक्सेसरीज और नकद राशि गायब हैं.

दुकानदारों में आक्रोश का माहौल

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है. घटना के बाद व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read: Aurangabad News: दाउदनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इन कांडों में फरार 3 कुख्यात को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >