रोहतास में दूल्हे की कार में स्कूली वैन ने मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

रोहतास में दूल्हे की कार में स्कूली वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. चेनारी थाना इलाके में गुरुवार देर रात सोन उच्चस्तरीय नहर पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. बराता लेकर दूल्हे दुल्हन के घर जा रहा था, इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया.

Rohtas News: (चेनारी से संदेश जायसवाल) जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सोन उच्चस्तरीय नहर पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. उर्दा गांव के समीप दूल्हे की कार को पीछे से एक स्कूली वैन ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डीजे वाहन से जा भिड़ी. हादसे में दूल्हा समेत चार लोग बाल-बाल बच गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

रोहतास से कैमूर जा रहा था बारात

जानकारी के अनुसार, देवडिही गांव से बारात लेकर कैमूर जिले के बेलाव जा रही कार में दूल्हा धनधारी बिंद का पुत्र वकील समेत अन्य लोग सवार थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कूली वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दूल्हे की कार आगे चल रहे डीजे वाहन से टकरा गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

जानिए दूल्हे की कैसे बची जान

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि कार में लगे एयरबैग खुल जाने से आगे बैठे दूल्हा और चालक सुरक्षित बच गए. पीछे बैठे कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र मालाकार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

स्कूली वैन ने पीछे से मारी टक्कर

पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू कराया तथा चौकीदार की तैनाती की. कार चालक अजीत कुमार ने बताया कि बारात लेकर बेलाव जा रहे थे, तभी पीछे से एक स्कूली वैन ने टक्कर मार दी. एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग सुरक्षित बच गए.

Also Read: कैमूर में अतिक्रमण हटाने के विरोध में पिता-पुत्र ने निर्वस्त्र होकर जताया विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

Sakshi kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >