रोहतास में लंबित मामलों पर DM सख्त, सभी विभागाध्यक्षों को समयबद्ध अनुपालन के दिए निर्देश

सासाराम के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने सभी विभागाध्यक्षों को लंबित मामलों का समय पर निष्पादन करने और पत्रों का जवाब देने का सख्त निर्देश दिया है।

Rohtas News : रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बुधवार को जिला गोपनीय कार्यालय में जिले के सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यों पर जोर दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य सरकार, प्रमंडलीय कार्यालय, जिला प्रशासन तथा अन्य सक्षम प्राधिकार से प्राप्त सभी पत्रों एवं निर्देशों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.

लंबित अनुपालनों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में अनुपालन संबंधी मामले अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने चाहिए. सभी विभागाध्यक्ष नियमित रूप से लंबित मामलों की समीक्षा करें और उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें.

पत्राचार में देरी पर जताई चिंता

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी पत्राचार में अनावश्यक विलंब प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करता है. इसलिए प्रत्येक विभाग को सभी पत्रों, निर्देशों और अनुपालनों का समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से निस्तारण करना होगा. उन्होंने अधिकारियों को कार्यालयीन अनुशासन, जवाबदेही और कार्य संस्कृति को मजबूत करने का भी निर्देश दिया.

बेहतर समन्वय से आम लोगों को मिलेगा लाभ

डीएम ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक देरी के आम नागरिकों तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि सुशासन की अवधारणा को प्रभावी बनाने के लिए समयबद्ध कार्य निष्पादन और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है. बैठक में जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >