लोकसभा में गूंजा मांझी गढ़ और हरपुर गढ़ के संरक्षण का मुद्दा, सांसद सिग्रीवाल ने केंद्र से की विकास की मांग

Saran News : सारण के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में मांझी गढ़ और हरपुर गढ़ के संरक्षण का मुद्दा उठाया है. उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्री से इन ऐतिहासिक धरोहरों के विकास की मांग की है.

Saran News : महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सोमवार को लोकसभा में नियम-377 के तहत सारण जिले के ऐतिहासिक मांझी गढ़ और हरपुर गढ़ के संरक्षण एवं संवर्धन का मुद्दा उठाया. उन्होंने सदन के माध्यम से केंद्रीय संस्कृति मंत्री से दोनों धरोहरों के संरक्षण और विकास की मांग की.

मांझी गढ़ के ऐतिहासिक महत्व का किया उल्लेख

सांसद ने कहा कि सारण जिले के मांझी प्रखंड स्थित मांझी गढ़ का निर्माण 13वीं शताब्दी में चेरो वंश के प्रतापी राजा वीर मकर मांझी ने कराया था. सरयू (घाघरा) नदी के किनारे लगभग 52 बीघा क्षेत्र में फैला यह गढ़ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है.

हरपुर गढ़ को भी बताया महत्वपूर्ण धरोहर

उन्होंने कहा कि बनियापुर प्रखंड के हरपुर गांव स्थित हरपुर गढ़ भी क्षेत्र की प्राचीन और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है. इन दोनों स्थलों का बिहार की सांस्कृतिक विरासत में विशेष स्थान है. यहां राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं.

संरक्षण और पर्यटन विकास की उठाई मांग

सांसद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि मांझी गढ़ और हरपुर गढ़ का संरक्षण एवं संवर्धन करते हुए उनके समुचित विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >