सारण: गंडक नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव

सारंगपुर में बुधवार दोपहर गंडक नदी में डूबे 21 वर्षीय युवक का शव 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं हुआ है. एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Saran News: बुधवार की दोपहर सारंगपुर डाकबंगला घाट पर गंडक नदी में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका है. एसडीआरएफ की टीम गुरुवार की सुबह से ही युवक की तलाश में जुटी रही. टीम ने करीब 10 किलोमीटर तक गंडक नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद अभियान को रोक दिया गया.

शुक्रवार को फिर चलेगा सर्च अभियान स्थानीय प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को एक बार फिर एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में तलाशी अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन को उम्मीद है कि अभियान के दौरान युवक का शव बरामद हो सकेगा.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल युवक का शव नहीं मिलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है. घर में मातम का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण भी लगातार नदी किनारे पहुंचकर शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

शौच के लिए गया था नदी किनारे बताया जाता है कि उभवा सारंगपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश साह का 21 वर्षीय पुत्र राजकुमार बुधवार की दोपहर शौच के लिए गंडक नदी किनारे गया था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह नदी में डूब गया. घटना के बाद से ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra ojha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >