जंकशन पर लोको पायलटों की कमी होगी दूर

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर लोको पायलटो की कमी जल्द ही दूर हो जायेगी. लोको पायलटों के रिक्त पदों पर नवनियुक्त लोको पायलटों की तैनाती की जायेगी. छपरा जंकशन के अलावा मऊ, वाराणसी, गोरखपुर डीजल लॉबी में भी लोको पायलटों की कमी जल्द दूर की जायेगी. पूर्वोत्तर रेलवे को एक हजार […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर लोको पायलटो की कमी जल्द ही दूर हो जायेगी. लोको पायलटों के रिक्त पदों पर नवनियुक्त लोको पायलटों की तैनाती की जायेगी.
छपरा जंकशन के अलावा मऊ, वाराणसी, गोरखपुर डीजल लॉबी में भी लोको पायलटों की कमी जल्द दूर की जायेगी. पूर्वोत्तर रेलवे को एक हजार नये लोको पायलट रेलवे बोर्ड ने उपलब्ध कराया है. रेलवे को सबसे अधिक राजस्व देने वाली माल ट्रेनों का परिचालन एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह किया जायेगा. डीजल लॉबी में माल ट्रेन आने के आधा घंटा पहले ही गार्ड और लोको पायलटों की टीम तैयार रहेगी. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन से होकर प्रतिदिन 32 माल ट्रेनें चलती हैं, जिसके 64 लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों की जरूरत होती है. जबकि 140 यात्री ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिसके लिए 280 लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों की जरूरत होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




