छपरा जंकशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार निर्माण को मिली स्वीकृति

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार के निर्माण को स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दे दी है. इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. इस कार्य को पूर्ण होने में दो वर्ष तक का समय लग सकता है. उक्त बातें रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार के निर्माण को स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दे दी है. इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. इस कार्य को पूर्ण होने में दो वर्ष तक का समय लग सकता है. उक्त बातें रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने छपरा जंकशन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंगलवार को कही.
उन्होंने कहा कि छपरा जंकशन स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तेजी के साथ कार्य चल रहा है. प्लेटफार्म संख्या एक से लेकर चार तक कोच इंडिकेशन सिस्टम लगा दिया गया है और पांच नंबर प्लेटफार्म पर भी यह सुविधा बहाल की जायेगी. उन्होंने कहा कि सितंबर तक छपरा जंक्शन पर एस्केलेटर (स्वचलित सीढ़ी) बनकर तैयार हो जायेगा. आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित मैकेनाइज्ड लांउड्री के निर्माण का कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण करा लिया जायेगा.
सभी प्लेटफार्म पर डीजिटल आरक्षण चार्ट डिस्पले बोर्ड लगाया जा रहा है. प्लेटफार्म संख्या दो-तीन एवं तीन-चार पर छह-छह बोर्ड लगाये जायेंगे. जबकि प्लेटफार्म संख्या एक पर इसकी संख्या अधिक होगी. रेल महाप्रबंधक ने कहा कि छपरा जंकशन पर तीन नये प्लेटफार्म का निर्माण भी जल्द शुरू होने वाला है. उन्होंने कहा कि 56 कोच की क्षमता वाले नये वाशिंग पीट का निर्माण कराया जा रहा है. ए-वन क्लास का स्टेशन पर दी जाने वाली सभी सुविधाओं को पूर्ण रूप से बहाल करने के लिए हर संभव उपाय किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




