समस्तीपुर: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कमाल, सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण का 99.8% लक्ष्य पूरा

Samastipur News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी गार्डासिल टीकाकरण का 99.8% लक्ष्य पूरा हो गया है.अभियान में 48,666 किशोरियों को टीका लगा, जिसमें पटोरी प्रखंड सबसे आगे और समस्तीपुर सदर सबसे पीछे रहा. जानिए पूरी खबर…

समस्तीपुर से गिरिजा नंदन शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur News: किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से चलाए गए एचपीवी (HPV) गार्डासिल टीकाकरण अभियान में समस्तीपुर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है.जिले ने इस विशेष अभियान के तहत कुल 99.8 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है.स्वास्थ्य विभाग को जिले भर में कुल 48,762 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसके मुकाबले रिकॉर्ड 48,666 किशोरियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है.

पटोरी प्रखंड रहा सबसे आगे, सदर का प्रदर्शन धीमा 

इस महाभियान की प्रखंडवार समीक्षा में पटोरी प्रखंड पूरे जिले में सबसे अव्वल रहा.पटोरी ने अपने तय लक्ष्य के मुकाबले रिकॉर्ड 101.6 प्रतिशत की सफलता हासिल की है.वहीं, दूसरी ओर समस्तीपुर सदर प्रखंड का प्रदर्शन इस अभियान में सबसे पीछे रहा, जहां विभाग मात्र 96 प्रतिशत लक्ष्य तक ही पहुंच सका.सदर प्रखंड में 4,133 के लक्ष्य के मुकाबले 3,967 किशोरियों को ही टीका लगाया जा सका.

कई प्रखंडों ने हासिल किया 100% से अधिक का आंकड़ा

 जिले के अधिकांश प्रखंडों में इस अभियान को लेकर बेहतरीन काम हुआ है.आंकड़ों के मुताबिक ताजपुर में 100.9%, दलसिंहसराय में 100.5%, पूसा में 100.6%, विभूतिपुर और मोरवा में 100.4%, जबकि शिवजीनगर में 100.1% लक्ष्य हासिल किया गया.इसके अलावा खानपुर, विद्यापतिनगर, कल्याणपुर, हसनपुर, उजियारपुर, सरायरंजन, वारिसनगर और मोहनपुर प्रखंडों ने पूरे 100 प्रतिशत लक्ष्य को छूकर अभियान को सफल बनाया है.

रोसड़ा और सिंघिया में भी शानदार काम 

इसके साथ ही रोसड़ा में 99.9%, सिंघिया में 99.6%, मोहिउद्दीननगर में 99.4% और बिथान प्रखंड में 99.3% लक्ष्य पूरा किया गया.स्वास्थ्य विभाग की इस तत्परता और बेहतर प्रबंधन से जिले की हजारों किशोरियों को अब इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षा चक्र मिल गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >