समस्तीपुर: बिजली बिलिंग होगी हाईटेक, एआई आधारित मीटरिंग सेवा शुरू

Samastipur News: समस्तीपुर में बिजली बिलिंग और मीटरिंग व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और एआई आधारित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. नए रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम के लागू होने से बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी. जानिए खबर विस्तार से...

समस्तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) बिजली उपभोक्ताओं को आधुनिक और पारदर्शी सेवाएं देने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब समस्तीपुर सहित शहरी इलाकों में नया रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जा रहा है. इसके तहत बिलिंग और मीटरिंग व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित बनाया जाएगा. इसके लिए मुख्यालय स्तर पर सॉफ्टवेयर माइग्रेशन का कार्य शुरू हो चुका है.

एआई तकनीक से सटीक होगी बिलिंग

नई व्यवस्था में एडवांस एआई आधारित एनालिटिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे बिजली बिल और मीटर रीडिंग पूरी तरह डिजिटल होगी, मानवीय त्रुटियों में कमी आएगी और बिलिंग अधिक सटीक व पारदर्शी बनेगी. उपभोक्ता और विभाग दोनों ऑनलाइन बिलिंग और अन्य सेवाओं की निगरानी आसानी से कर सकेंगे.

कुछ ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

सॉफ्टवेयर माइग्रेशन के कारण फिलहाल शहरी क्षेत्रों में बिलिंग, बिल सुधार, लोड परिवर्तन और नए बिजली कनेक्शन जैसी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी. हालांकि स्मार्ट मीटर रिचार्ज और बिजली बिल भुगतान की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी. नया सिस्टम पूरी तरह सक्रिय होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी.

सुविधा बिहार बिजली स्मार्ट मीटर ऐप’ होगा लॉन्च

बिजली कंपनी जल्द ही अपने आधिकारिक ‘सुविधा ऐप’ का नया संस्करण लॉन्च करेगी. इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे नया बिजली कनेक्शन, लोड परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान और शिकायत दर्ज करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >