लावारिस मिली शिक्षक की लूटी गई बाइक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

देर रात केवशजागीर गांव के पास हुई थी घटना पुलिस नहीं मान रही है इसे लूट समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के केवशजागीर गांव के पास बुधवार रात अपराधियों डुमरी के शिक्षक रामचंद्र यादव की प्लसर बाइक लूट ली. घटना उस समय हुई जब शिक्षक डुमरी से कोरबद्धा ससुराल लौट रहे थे. हालांकि सुबह पुलिस ने […]
विज्ञापन
देर रात केवशजागीर गांव के पास हुई थी घटना
पुलिस नहीं मान रही है इसे लूट
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के केवशजागीर गांव के पास बुधवार रात अपराधियों डुमरी के शिक्षक रामचंद्र यादव की प्लसर बाइक लूट ली. घटना उस समय हुई जब शिक्षक डुमरी से कोरबद्धा ससुराल लौट रहे थे. हालांकि सुबह पुलिस ने घटना स्थल के पास से लावारिस अवस्था में उक्त बाइक को बरामद कर लिया. बाइक शिक्षक को सौंप दी गई है. उधर, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार की मानें तो मामला संदिग्ध है. जिस समय रात पुलिस मौके पर पहुंची थी तो शिक्षक कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे. संभव है कि उनका कुछ लोगों से किसी बात पर झगड़ा हुआ
हो और वे डर से बाइक छोड़ कर वहां से हट गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि रात करीब नौ बजे जब रामचंद्र डुमरी से लौट रहे थे तो केवश चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया व उनकी प्लसर बाइक छीन लिया. घटना की सूचना पर मौके पर मुफस्सिल पुलिस पहुंची. हालांकि रात में कुछ खास पता नहीं चल सका. सुबह लोगों ने लावारिस बाइक देख पुलिस को सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










