विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को ले भाजपाइयों ने किया मंथन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 7मोरवा. निकसपुर पंचायत के चंदौली में मोरवा विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता ताजपुर के मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने की. संचालन मोरवा प्रखंड मंडल अध्यक्ष सुनीत वर्मा ने किया. इसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिंह कुशवाहा थे. सभा का मुख्य उद्देश्य 15 जून […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 7मोरवा. निकसपुर पंचायत के चंदौली में मोरवा विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता ताजपुर के मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने की. संचालन मोरवा प्रखंड मंडल अध्यक्ष सुनीत वर्मा ने किया. इसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिंह कुशवाहा थे. सभा का मुख्य उद्देश्य 15 जून को होने वाले विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा पर मंथन करना था. तैयारियों की समीक्षा के क्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पटेारी मंडल अध्यक्ष मनोज मांझी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्यामकांत मिश्रा, वरीय जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, रामभवन चौधरी, शरदेन्दु, सुरेश राय आदि ने अपने अपने विचार रखे. अंत में सर्व सम्मति से इस आयोजन के लिए इंदिरा गांधी रामजी राय कालेज निकसपुर को चुना गया. कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव की रूपरेखा इसी सम्मेलन के जरीये तय होगी. लोग इतनी एकजुटता दिखाएं कि यहां से भाजपा का ही सीट बन सके. मौके पर ताजपुर प्रमुख सुरेश राय, धीरेंद्र कुमार धीरज, शत्रुघ्न शर्मा, रंधीर कुमार, मनोज कुमार शर्मा, सौरभ कुमार शर्मा, जवाहर सिंह, संतोष ठाकुर, भारत भूषण पांडेय, दिग्विजय नारायण सिंह, कैप्टन कमलेश निषाद,राज कुमार राय,अजय चौधरी आदि लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन