तीन युवक को नशा खिला लूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2015 6:04 PM
ताजपुर. थाना क्षेत्र के नीम चौक टेंपो स्टैंड के पास रविवार की सुबह नशाखुरानी गिरोह के शिकार तीन युवक को बेहोशी कीहालत में पाया गया. तीनों युवक परदेस से कमाकर घर लौट रहे थे. उनके पास के नगद समेत सारे सामान लूट लिये गये. पुलिस ने तीनों बेहोश युवकों को उपचार के लिये स्थानीय रेफरल […]
ताजपुर. थाना क्षेत्र के नीम चौक टेंपो स्टैंड के पास रविवार की सुबह नशाखुरानी गिरोह के शिकार तीन युवक को बेहोशी कीहालत में पाया गया. तीनों युवक परदेस से कमाकर घर लौट रहे थे. उनके पास के नगद समेत सारे सामान लूट लिये गये. पुलिस ने तीनों बेहोश युवकों को उपचार के लिये स्थानीय रेफरल अस्पताल में भरती कराया. होश में आने पर एक युवक ने अपना नाम अली राजा बताया जो स्थानीय दर्जी मोहल्ला का निवासी है. अन्य दो युवक उसके रिश्तेदार अंगारघाट के मो़ जावेद एवं दिल्ली के मो़ शकील बताये गये हैं. पुलिस के समक्ष दिये गये फर्द बयान के मुताबिक घटना के वक्त वे समस्तीपुर में टेंपो स्टैंड के समीप ताजपुर आने के लिये खड़े थे. इतने में एक अज्ञात युवक ने प्रसाद बताकर पेड़ा खिला दिया. पेड़ा खाते ही तीनोें बेहोश हो गये. होश में आने पर सभी ताजपुर रेफरल अस्पताल में पाये गये. उन्होंने फर्द बयान में नशाखुरानों के द्वारा टेंपो चालक की मिलीभगत से नशा खिलाकर लूटे जाने की आशंका जतायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










