मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर दरभंगा व वैशाली का सीधा जुड़ाव है इस मार्ग से

समस्तीपुर : जिले की व्यस्ततम सड़कों में से एक ताजपुर-महुआ पथ के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं. पथ निर्माण विभाग ने यहां सड़क के कायाकल्प को अपनी मंजूरी दे दी है. स्टेट हाइवे-49 के तहत ताजपुर से लेकर महुआ तक सड़क के सुदृढ़ीकरण का काम किया जायेगा. समस्तीपुर जिले के ताजपुर के कोठिया बाजार […]
समस्तीपुर : जिले की व्यस्ततम सड़कों में से एक ताजपुर-महुआ पथ के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं. पथ निर्माण विभाग ने यहां सड़क के कायाकल्प को अपनी मंजूरी दे दी है. स्टेट हाइवे-49 के तहत ताजपुर से लेकर महुआ तक सड़क के सुदृढ़ीकरण का काम किया जायेगा. समस्तीपुर जिले के ताजपुर के कोठिया बाजार से लेकर पातेपुर तक को इसमें शामिल किया गया है. छह किमी लंबी इस सड़क के सुदृढीकरण में 6.81 करोड़ की राशि खर्च होगी. इसके लिए डीपीआर पहले ही तैयार कर लिया गया था. विगत दिनों पथ निर्माण विभाग ने भी योजना को स्वीकृति दे दी है. इसमें सड़क के सुदृढीकरण से लेकर चौड़ीकरण तक का कार्य किया जायेगा. सड़क के 44 से लेकर 50 किमी खंड तक यह कार्य कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










