बैंकों में बड़ी राशि जमा व निकासी की पुलिस को दें जानकारी

समस्तीपुर : जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में डीएम प्रणव कुमार ने बैंकों में बड़ी राशि की निकासी अथवा जमा करने की स्थिति में इसकी सूचना पुलिस को संसूचित करने को कहा. हरेक बैंक में पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक व थाना प्रभारी का मोबाइल संख्या दर्ज करने को कहा. वहीं बैंको की सुरक्षा व्यवस्था को […]
समस्तीपुर : जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में डीएम प्रणव कुमार ने बैंकों में बड़ी राशि की निकासी अथवा जमा करने की स्थिति में इसकी सूचना पुलिस को संसूचित करने को कहा. हरेक बैंक में पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक व थाना प्रभारी का मोबाइल संख्या दर्ज करने को कहा. वहीं बैंको की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये
बैंको एवं एटीएम पर डबल कैमरा सिस्टम की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया. पंचायत एवं प्रखण्डों में शिविर का आयोजन कर लोगों का खाता खोलने तथा ऋण का वितरण करने का आदेश बैंकरों को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










