गैस एजेंसी पर बरसी गोलियां वारदात. सातनपुर चौक की घटना

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम में घुसकर दो बाइक पर सवार चार की संख्या में आये अपराधियों ने करीब एक दर्जन गोलियां बरसायीं. सभी युवक 22 से 25 वर्ष के बताये जाते हैं. हालांकि, इस घटना में किसी कर्मी के जख्मी होने की सूचना नहीं मिली है. […]
उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम में घुसकर दो बाइक पर सवार चार की संख्या में आये अपराधियों ने करीब एक दर्जन गोलियां बरसायीं. सभी युवक 22 से 25 वर्ष के बताये जाते हैं. हालांकि, इस घटना में किसी कर्मी के जख्मी होने की सूचना नहीं मिली है. घटनास्थल पर मौजूद कर्मियों के अनुसार गुरुवार को करीब 12 बजे दिन में सातनपुर चौक की ओर से एक पल्सर व एक अपाची बाइक पर सवार चार की संख्या में आये अपराधियों में से एक युवक गैस गोदाम के मेन गेट के बाहर खड़े हो गये थे. तीन युवक गेट के अंदर घुस गये. कर्मियों ने बताया कि अंदर आते ही युवकों ने गैस गोदाम के स्टोर कीपर सुधीर सहनी को खोजने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










