रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की नीयत से मारपीट व लूटपाट का आरोप

रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की नीयत से मारपीट व लूटपाट का आरोप

प्रतिनिधि, सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के भेरधड़ी पुराना वार्ड नंबर 6 निवासी मो सलीम उर्फ मो मुस्लिम ने रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की नीयत से मारपीट करने व घर में लूटपाट को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिये आवेदन में उन्होंने मो अली हसन, मो नसीम, मो जसिम, मो मोसिम, मो इमामन, मो तजीबुल, मो मोजीबुल व मो कलीम पर आरोप लगाते कहा कि सभी हरबे हथियार से लैस होकर आये और रंगदारी की मांग करते जान मारने की नीयत से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. वहीं मुझे बचाने आये मेरे बेटे, मेरी पत्नी व मेरी बहू को भी मारपीट कर घायल कर दिया और जाते जाते घर में रखा सारा सामान लूट लिया. दिए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >