रेलवे फाटक संख्या 31 के लिए नये केबिन का काम शुरू

रेलवे फाटक संख्या 31 के लिए नये केबिन का काम शुरू

सहरसा. बंगाली बाजार रेलवे फाटक समपार संख्या 31 को अब प्रशांत सिनेमा के सामने शिफ्ट किया जायेगा. रेलवे फाटक संख्या 31 के नये केबिन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जो अगले महीने फरवरी तक पूरा होने की संभावना है. फिलहाल निर्माण स्थल पर मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है, इसके बाद पिचिंग का काम किया जायेगा. निर्माण एजेंसी के अनुसार यह पूरा कार्य रेलवे यार्ड रिमॉडलिंग परियोजना का हिस्सा है. परियोजना के तहत सड़क निर्माण होने से रेलवे फाटक संख्या 31 और 32 पर लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी. योजना के अनुसार 11 मीटर चौड़ी कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जायेगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 575 मीटर होगी. रेलवे फाटक संख्या 31 को उत्तरी भाग में शिफ्ट किए जाने के बाद प्रशांत सिनेमा के सामने से नया मार्ग निकलेगा, जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >