सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बलवाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरी-बलवाहाट सड़क मार्ग पर सतरस पुल के समीप सोमवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

सिमरी बख्तियारपुर. बलवाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरी-बलवाहाट सड़क मार्ग पर सतरस पुल के समीप सोमवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के भोटिया गांव वार्ड संख्या एक निवासी मोती सादा के 20 वर्षीय पुत्र सुमोद कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक उसी गांव के 19 वर्षीय अजय सादा बताए जा रहा है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कारू बाबा स्थान पूजा-अर्चना के लिए गये थे. लौटने के दौरान सतरस पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे सुमोद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठे अजय सादा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक की पत्नी आरती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि सुमोद की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी. इधर सूचना पर पहुंचे बलवाहाट थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >