सेवानिवृत्त आरक्षी के निधन पर शोक व्यक्त

सहरसा : पुलिस लाइन में रह रहे सेवानिवृत्त आरक्षी महेंद्र पासवान के निधन पर पुलिस लाइन के सभी आरक्षी शोकाकुल हैं. स्थानीय एसोसिएशन अध्यक्ष मंतोष कुमार ने बताया कि स्व पासवान जहानाबाद के रहने वाले थे. विगत वर्ष ही वो सेवानिवृत्त हुए थे.पिछले कुछ दिनों से बीमार थे. इलाज के क्रम में 25 दिसंबर को […]
सहरसा : पुलिस लाइन में रह रहे सेवानिवृत्त आरक्षी महेंद्र पासवान के निधन पर पुलिस लाइन के सभी आरक्षी शोकाकुल हैं. स्थानीय एसोसिएशन अध्यक्ष मंतोष कुमार ने बताया कि स्व पासवान जहानाबाद के रहने वाले थे. विगत वर्ष ही वो सेवानिवृत्त हुए थे.पिछले कुछ दिनों से बीमार थे. इलाज के क्रम में 25 दिसंबर को उनकी मौत हो गयी.
सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को परिजनों के साथ उनके गांव भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि दाह संस्कार सहित एंबुलेंस की व्यवस्था पुलिस लाइन के साथियों द्वारा की गयी. शोक व्यक्त करने वालों में आनंद प्रकाश, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




