जांच के बाद 76 दिव्यांग बच्चों को मिले प्रमाणपत्र

Published at :25 Oct 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
जांच के बाद 76 दिव्यांग बच्चों को मिले प्रमाणपत्र

सदर अस्पताल परिसर में प्रखंडवार हो रहा जांच सासाराम ऑफिस : छह से 14 आयु वर्ग के विशेष आवश्यकता वाले सभी कोटि के नि:शक्त स्कूली बच्चों का सदर अस्पताल परिसर स्थित चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में दिव्यांगता जांच हो रहा है. इसके तहत मंगलवार को सासाराम व करगहर के 76 नि:शक्तों जिसमें अस्थि के 33, मुखबधिर […]

विज्ञापन
सदर अस्पताल परिसर में प्रखंडवार हो रहा जांच
सासाराम ऑफिस : छह से 14 आयु वर्ग के विशेष आवश्यकता वाले सभी कोटि के नि:शक्त स्कूली बच्चों का सदर अस्पताल परिसर स्थित चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में दिव्यांगता जांच हो रहा है. इसके तहत मंगलवार को सासाराम व करगहर के 76 नि:शक्तों जिसमें अस्थि के 33, मुखबधिर के 25, नेत्र के 13 व मानसिक के पांच नि:शक्त स्कूली बच्चों की जांच हुई. जांच उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया. गौरतलब है कि छह से 14 आयु वर्ग के विशेष आवश्यकता वाले सभी कोटि के नि:शक्त बच्चों की जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है.
विगत 12 अक्तूबर को चेनारी व शिवसागर प्रखंड के बच्चों की जांच की गयी. इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केएन तिवारी ने बताया कि प्रखंडवार नि:शक्त स्कूली बच्चों की प्रखंडवार जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें अागामी सात नवंबर को कोचस व नोखा, 16 नवंबर को संझौली व दिनारा, 28 नवंबर को दावथ व बिक्रमगंज, पांच दिसंबर को काराकाट व सूर्यपुरा, 12 दिसंबर को नासरीगंज व राजपुर, 26 दिसंबर को अकोढ़ीगोला व डिहरी, दो जनवरी को तिलौथू, रोहतास व नौहट्टा प्रखंड के नि:शक्त बच्चों की जांच की जायेगी. जांच शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल व डॉ ब्रजेश, मुख्य बधिर विशेषज्ञ डॉ आरएलपी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज सिंह, आडियोलॉजिस्ट राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन