Teacher Vacancy: शिक्षकों के 80 हजार से अधिक पदों पर बहाली! जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

Teacher Vacancy: बीपीएससी ने 80 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर बहाली की योजना बनाया है. तीसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 21397 पद खाली रह गए हैं, जिन्हें चौथे चरण में शामिल कर भरा जाएगा. जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन?

Teacher Vacancy: बीपीएससी चौथे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के जरिए 80 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर बहाली की योजना बना रहा है. टीआरई-4 में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती में खाली रह गए पदों को भी चौथे चरण में शामिल किया जाएगा. तीसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 21397 पद खाली रह गए हैं, जिन्हें चौथे चरण में शामिल कर भरा जाएगा. अभी टीआरई-3 में पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है. आइए जानते हैं कि आयोग चौथे चरण की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कब तक जारी कर सकता है.

खाली पड़े पदों का ब्यौरा तैयार करने का निर्देश

इससे पहले बीपीएससी ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के जरिए 2.81 लाख शिक्षक पदों पर भर्तियां निकाली थी, जिन पर कुल 2.55 लाख शिक्षकों की बहाली की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के शिक्षाधिकारियों को खाली पड़े पदों का ब्यौरा तैयार करने का निर्देश दिया है. विभाग के पास जिलेवार खाली पदों का आंकड़ा पहुंच जाने के बाद चौथे चरण शिक्षक भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली जा सकती है और नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

इन विषयों के शिक्षकों की होगी बहाली

बीपीएससी ने टीआरई-4 के तहत सबसे अधिक गणित, संगीत और खेल शिक्षकों के करीब 11 हजार से अधिक पदों को भरने की तैयारी है. चौथे चरण के तहत कक्षा 1 से 5वीं, 6 से 8वीं और 9 से 12वीं तक के शिक्षक के पदों पर बहाली की जाएगी. वहीं एससी-एसटी विभाग की तरफ से संचालित स्कूलों में भी खाली पद भरे जाएंगे. टीआरई 3 भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग चौथे चरण की शिक्षक बहाली की अधिसूचना जारी करेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करें

कितनी मिलती है सैलरी?

जानकारी के अनुसार, कक्षा 1 से 5वीं तक के प्राथमिक शिक्षकों के पद पर चयनित अभ्यर्थी को भत्ता आदि जोड़कर कुल 48,880 रुपए महीने सैलरी मिलती है. वहीं मिडिल स्कूल शिक्षकों की सैलरी 54,370 रुपए और कक्षा 9वीं से 10वीं तक के शिक्षकों की सैलरी प्रति माह 59,860 रुपए होती है.

ALSO READ: Video: हिरासत में लिए गए अभ्यर्थियों का पहला वीडियो आया सामने, पुलिस पर लगाया बर्बरता का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >