बिहटा में पुलिस से बचकर भागती कार ने कई ग्रामीणों को मारी टक्कर, गाड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद

Patna Crime: बिहटा पुलिस की जांच से बचने के दौरान बेकाबू हुई कार ने कई लोगों को रौंद दिया. कार से 2 पिस्टल, 15 कारतूस और 3 मैगजीन बरामद किया गया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है.

Patna Crime: पटना जिला के बिहटा थाना इलाके के राघोपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस जांच से बचने के लिए तेज रफ्तार में भाग रही एक संदिग्ध कार ने कई ग्रामीणों को टक्कर मार दी. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गाड़ियों की जांच के दौरान हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे को लेकर इलाके में सघन वाहन जांच अभियान बिहटा पुलिस की ओर से चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक सफेद रंग की कार पुलिस को देखते ही तेजी से भागने लगी. भागने के क्रम में कार को चलाने वाला नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी.

इसी क्रम में घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. हालात बिगड़ते देख गाड़ी सवार आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.

बिहटा थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

बिहटा थानाध्यक्ष ने बताया, वाहन को जब्त कर तलाशी ली गई. इसी क्रम में कार से 2 पिस्टल,15 कारतूस और 3 मैगजीन भी बरामद हुआ. आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोग पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं .

(बिहटा से मोनु मिश्रा की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार के सभी जिलों में आज तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >