Bihar Crime News: पटना में युवक की घर में गला रेतकर हत्या, शादी में गए हुए थे परिवार के लोग

Updated at : 23 Apr 2022 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News: पटना में युवक की घर में गला रेतकर हत्या, शादी में गए हुए थे परिवार के लोग

पटना सिटी में अपराधियों ने एक 35 वर्षीय ऑटो चालक गौरीशंकर शाव की गला रेत कर हत्या कर दी है. घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटन देवी कॉलोनी के बढ़ाई टोला मोहल्ले की है.

विज्ञापन

पटना सिटी में अपराधियों ने एक 35 वर्षीय ऑटो चालक गौरीशंकर शाव की गला रेत कर हत्या कर दी है. घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटन देवी कॉलोनी के बढ़ाई टोला मोहल्ले की है. परिजनों का कहना है कि ऑटो चालक गौरी शंकर कुमार शुक्रवार रात अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने पश्चिम दरवाजा स्थित गणेश उत्सव हॉल में गया था. जहां से देर रात वह अपने घर लौट आया था.

इलाके में हाहाकार मच गया

परिवार के दूसरे सदस्य शादी समारोह में ही रुक गए थे. शनिवार दोपहर उसकी पत्नी जब अपने किराए के मकान जो की बढ़ई टोला मे है, वहां पहुंची तो खून से लथपथ अपने पति की लाश देकर दंग रह गई. परिजन के अन्य सदस्य द्वारा शव को देखते ही पूरे इलाके में हाहाकार मच गया. इस पूरी घटना की जानकारी आलमगंज थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद आलमगंज थाना पुलिस पहुंचकर पुरे मामला की जांच में जुट गई है.

Also Read: Bihar News: हाजीपुर में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई की गोली मार की हत्या, दुकान बंद कर जा रहा था घर
अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी

आलमगंज थाना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गौरी शंकर कुमार अपने परिवार के साथ शादी में गया था. जहां से देर रात वह अकेले लौट कर अपने घर पर आ गया था. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गौरी शंकर कुमार का गला रेत कर हत्या कर दी. पारिवारिक विवाद में भी गौरी शंकर का हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन