Bihar Weather Today: बिहार में ठंड बढ़ने के आसार, देखें मंगलवार सुबह कोहरे की तसवीर

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather Report: बिहार में फरवरी का आगमन कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ हुई है. रात में तापमान सामान्य से कम रहा वहीं मंगलवार सुबह कोहरे की चादर ढकी रही. लोग अलाव तापते दिखे.

विज्ञापन
undefined

बिहार में शीतलहर चल रहा है. फरवरी का आगमन भी कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच हुआ है. मंगलवार सुबह घने कोहरे का चादर प्रदेश के कई जिलों में देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

फरवरी के बसंती मौसम में सामान्य से कुछ ज्यादा ठंड रहने के आसार हैं. मंगलवार को कड़ाके की ठंड के कारण लोग सुबह अलाव तापते नजर आए. सड़कों पर लोगों का निकलना आम दिनों की तुलना में कम पाया गया.

undefined

आइएमडी के अनुसार चार और पांच फरवरी को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं. इसकी वजह से पछुआ हवा एक बार फिर जोर पकड़ेगी. इसके कारण फरवरी में ठंड सामान्य से कुछ ज्यादा महसूस होगी.

undefined

अगले दो दिनों के अंदर क्षेत्र अंतर्गत हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.भागलपुर के सबौर में पिछले दिनों राज्यभर में सबसे अधिक ठंड हुई है. बीएयू के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को वर्षा की कोई संभावना नहीं है.

undefined

बीते 10 वर्ष के दर्ज आंकड़े के आधार पर वर्ष 2012, 2017 एवं 2018 को छोड़ दिया जाये तो 2011 से 2021 के बीच फरवरी माह में अच्छी बारिश होती रही है. बीते वर्ष फरवरी में 38 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड किया गया है.

undefined

वर्ष 2020 के फरवरी माह में लगभग 40 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड किया गया था. स्थिति कमोबेश यही बन रही है. विशेषज्ञ के अनुसार तत्काल हवा का प्रेशर ठीक-ठाक है. हवा की दिशा पर वर्षा संभावित है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन