Bihar News: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने किया STET परीक्षा का डेट अनाउंस, TRE-4 पर भी दिया बड़ा बयान

Bihar News: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने STET परीक्षा का डेट अनाउंस कर दिया है. परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जायेगा. इसके साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगी. TRE-4 को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया.

Bihar News: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने STET 2025 परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी दी. दरअसल, परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया और डेट अनाउंस कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि, बीएसइबी के द्वारा STET 2025 की परीक्षा आयोजित की जायेगी.

12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर होगी परीक्षा

अभ्यर्थी परीक्षा के लिए 19 सितंबर से 27 सितंबर तक आवेदन भर सकते हैं. इसके बाद 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक परीक्षाएं ली जायेंगी. साथ ही 16 नवंबर तक परीक्षा के रिजल्ट भी जारी कर दिए जायेंगे. इस तरह से काफी समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी गई है.

टीआरई-4 को लेकर बड़ा बयान

इसके अलावा बीपीएससी टीआरई-4 को लेकर भी बड़ा बयान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दिया. दरअसल, टीआरई-4 में 26 हजार से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली जायेगी. अगले 4 से 5 दिनों में रिक्तियां बीपीएससी को भेज दी जायेगी. इसमें अगर सीटें बच जाती हैं तो उसे टीआरई-5 में जोड़ दिया जायेगा.

पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर क्या बोले?

शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी. शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में सब्जेक्ट वाइज और छात्रों की संख्या के आधार पर ही वैकेंसी निकालते हैं. किसी भी तरह से ये 26 हजार सीटें कम नहीं हैं. उन्होंने यह भी बताया कि 2 से 3 जिलों का रोस्टर क्लियरेंस जारी है. इस प्रक्रिया के पूरा होते ही बीपीएससी को वैकेंसी भेज दी जायेगी.

ट्रांसफर-पोस्टिंग पर क्या बोले?

इसके साथ ही शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जिस तरह से मुखयमंत्री नीतीश कुमार ने आदेश जारी किया था, उसके अनुसार शिक्षकों का अंतर-जिला ट्रांसफर शुरू कर दिया गया है. ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर टोटल 41, 689 शिक्षकों ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए आवेदन किया है. शिक्षकों से 5 से 13 सितंबर तक आवेदन लिए गए थे. अब सॉफ्टवेयर के माध्यम से शिक्षकों को जिलों में ट्रांसफर किया जायेगा.

Also Read: Bihar News: नई नवेली दुल्हन ने बूढ़े पति संग रहने से किया इनकार, प्रेमी संग दिल्ली भागकर पहुंची थाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >