अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ गरजेंगे बादल

Bihar Ka Mausam: बिहार में तपिश वाली गर्मी लोग झेलने के लिए मजबूर हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम बदलने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम यू-टर्न लेने वाला है. अभी उमस वाली गर्मी की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. लेकिन कुछ दिनों के लिए जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग की माने तो, आज तपती गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा लेकिन अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो, शनिवार को पूर्वी चंपारण और आसपास के जिलों में हल्की बारिश होगी जो 26 अप्रैल को पूरे उतरी बिहार में फैल जाएगी. उसके प्रभाव से 26 अप्रैल से पटना के तापमान में भी कमी आने का पूर्वानुमान है. 27 अप्रैल को पूरे उतरी और दक्षिणी बिहार में बारिश होने से तापमान में और भी कमी आने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया के एक दो जगहों में भी बारिश होने की संभावना है. बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से बचने की अपील की गई है.

शुक्रवार को कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, शुक्रवार को राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. इसके साथ ही कई जिलों में लू जैसी स्थिति रही. दोपहर के वक्त तो लोगों का घर से निकलना मुश्किल था. रोहतास के डेहरी में सबसे अधिक 44 डिग्री तापमान रहा.

पटना का मौसम

पटना शहर का तापमान शुक्रवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार को भी इसके 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है. लेकिन रविवार से अगले तीन दिनों तक इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी. राज्य के कई जिलों में लू और हिट वेव की भी चेतावनी दी गई है. शुक्रवार को राजधानी के लोग लू के थपेड़े से परेशान रहे. लेकिन शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में शहर के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई.

Also Read: पटना में BPSC परीक्षा में फर्जीवाड़ा, एएन कॉलेज में कैंडिडेट और महिला सुपरवाइजर आंसर की के साथ गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >