अप्रैल से पहले बनेगा कमरा शुरू होगी नौवीं की पढ़ाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : अगले साल अप्रैल से हाइस्कूल विहीन पंचायत में मापदंड पूरा करनेवाले किसी मध्य या माध्यमिक विद्यालय को अपग्रेड कर हाइस्कूल बनाया जायेगा. जमीन का मापदंड पूरा नहीं करने के बावजूद चयनित मध्य या माध्यमिक विद्यालय में दो कमरा अतिरिक्त बना कर हर हाल में नौवें की पढ़ाई आरंभ होगी. इसके लिए सभी चिहिंत […]
विज्ञापन
पटना : अगले साल अप्रैल से हाइस्कूल विहीन पंचायत में मापदंड पूरा करनेवाले किसी मध्य या माध्यमिक विद्यालय को अपग्रेड कर हाइस्कूल बनाया जायेगा. जमीन का मापदंड पूरा नहीं करने के बावजूद चयनित मध्य या माध्यमिक विद्यालय में दो कमरा अतिरिक्त बना कर हर हाल में नौवें की पढ़ाई आरंभ होगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसके लिए सभी चिहिंत मध्य या माध्यमिक विद्यालय की सूची बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम को उपलब्ध करायी गयी है. निगम उन विद्यालयों में अतिरिक्त कमरा का निर्माण करायेगा.
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग अगले साल से सभी हाइस्कूल विहीन पंचायत में नौवें की पढ़ाई शुरू कर करने की तैयारी में जुट गया है. इस दौरान जमीन की व्यवस्था कर उस पर आधारभूत संरचना तैयार कर ली जायेगी. विभाग का उद्देश्य है कि किसी पंचायत के छात्रों को हाइस्कूल की शिक्षा के लिए दूसरे पंचायत जाकर या पांच किलोमीटर से अधिक दूर नहीं जाना पड़े.
स्कूल चयन के मापदंड
हाइस्कूल विहीन पंचायत के किसी मध्य या माध्यमिक विद्यालय को अपग्रेड करने के लिए मापदंड निर्धारित है. अपग्रेड होनेवाले विद्यालय के पास 75 डिसमिल जमीन होना आवश्यक है. अगर किसी पंचायत में मध्य या माध्यमिक विद्यालय के पास जमीन उपलब्ध है तो देखा जायेगा कि किस विद्यालय में 30 सितंबर को छात्रों की संख्या अधिक है.
अपग्रेड करनेवाले विद्यालय के पास जमीन नहीं होने पर इसके लिए जमीन दाता से दान में, सरकारी जमीन या फिर परपिजुअल लीज पर जमीन ली जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन