पटना : कमाल का है गुजरात मॉडल : शिवानंद तिवारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2019 6:42 AM
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि जिस गुजरात मॉडल का डंका देश भर में बजाया गया था उसी गुजरात के बड़ोदरा में सेफ्टीटैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से सात लोग मारे गये. कौन सवाल उठाये कि गुजरात जैसे मॉडल राज में भी बगैर सुरक्षा उपकरण के कैसे […]
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि जिस गुजरात मॉडल का डंका देश भर में बजाया गया था उसी गुजरात के बड़ोदरा में सेफ्टीटैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से सात लोग मारे गये.
कौन सवाल उठाये कि गुजरात जैसे मॉडल राज में भी बगैर सुरक्षा उपकरण के कैसे जहरीले टैंक में इनके मरने के लिए उतार दिया गया! तिवारी ने कहा कि गुजरात के सूरत में पिछले महीने एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से बाइस लड़के मारे गये. अग्निशमनक दस्ते के पास चालीस मीटर वाली सीढ़ी नहीं थी. फिर भी देख लीजिए प्रचार तंत्र का कमाल गुजरात मॉडल ऐसा चला कि दिल्ली पहुंच कर ही माना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










