पटना : विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 08 May 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

400 शराब की बोतलें की गयीं बरामद पटना : दिल्ली से पटना होते हुए अलीपुर द्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे की देरी से मंगलवार की सुबह 7:25 बजे जंक्शन पहुंची. जंक्शन पहुंचने के बाद ट्रेन में जीआरपी की टीम ने औचक निरीक्षण किया, तो स्लीपर डिब्बे के एस-तीन कोच […]
विज्ञापन
400 शराब की बोतलें की गयीं बरामद
पटना : दिल्ली से पटना होते हुए अलीपुर द्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे की देरी से मंगलवार की सुबह 7:25 बजे जंक्शन पहुंची.
जंक्शन पहुंचने के बाद ट्रेन में जीआरपी की टीम ने औचक निरीक्षण किया, तो स्लीपर डिब्बे के एस-तीन कोच से एक व्यक्ति दो बैग लिये उतरा. इसी दौरान पूछताछ व बैग की तलाशी की गयी, तो शराब से भरा बैग मिला. शराब मिलते ही फतुहा के गोविंदपुर के रहने वाले पिंटू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार पिंटू चौधरी के बैग से 400 बोतल विदेशी शराब के साथ साथ चार केन बीयर के बोतल बरामद किया गया.
जब्त किये गये शराब उत्तर प्रदेश निर्मित है. जीआरपी इंस्पेक्टर रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 400 शराब की बोतलें बरामद की गयीं. आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




