Nawada News : रजौली के साहू समाज की ओर से अपनी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोते हुए समाज के कुलदेवता नायक बाबा की विशेष पूजा-अर्चना के लिए धार्मिक यात्रा की रूपरेखा तैयार की गयी है. संगत मोड़ स्थित श्री गणेश पूजा मंडप में नियमित पूजा और महाआरती के बाद साहू समाज की सामूहिक बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से गंजोबाड़ी जाने का निर्णय लिया गया.
दो बसों से देवघर के लिए रवाना होंगे श्रद्धालु
समाज के प्रतिनिधि दिवाकर प्रसाद ने बताया कि आगामी 6 सितंबर को उनके नेतृत्व में रजौली के संगत मोड़ के समीप से साहू समाज के सैकड़ों श्रद्धालु दो बसों में सवार होकर देवघर के लिए रवाना होंगे. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का दल सबसे पहले झारखंड स्थित प्रसिद्ध झारखंडी धाम पहुंचेगा, जहां श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करेंगे.
Also Read : वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मौत,18 वर्षीय किशोरी भी झुलसी
झारखंडी धाम के बाद गंजोबाड़ी जाएंगे
झारखंडी धाम में दर्शन-पूजन संपन्न करने के बाद सभी श्रद्धालु देवघर जिले के मधुपुर स्थित गंजोबाड़ी मंदिर के लिए रवाना होंगे. गंजोबाड़ी धाम पहुंचकर साहू समाज के लोग विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने कुलदेवता नायक बाबा का पूजन एवं महाआरती करेंगे.
Also Read : औरंगाबाद में 100 फीट सड़क बहने से 15 गांवों का संपर्क टूटा, पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर रहे ग्रामीण
सुख-समृद्धि और कल्याण की करेंगे कामना
पूजन और महाआरती के दौरान समाज की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की जाएगी. धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालु 7 सितंबर को रजौली वापस लौटेंगे.
यात्रा को लेकर समाज में उत्साह
धार्मिक यात्रा को लेकर साहू समाज के लोगों में खासा उत्साह है. यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में समाज के लोग जुटे हुए हैं. वहीं, यात्रा को लेकर समाज के बीच भक्तिमय माहौल बना हुआ है.
Also Read : नवीनगर में घर को निशाना बनाकर चोरी, पांच लाख के सोने के गहने और पांच हजार नकद ले गए चोर
