Nawada: नवादा की घटना पर बिहार में घमासान, VIP चीफ मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश से की ये मांग

Nawada: वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के कहा कि सत्ता के मोह में एनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गई है. वे भी सरकार की पिछलग्गू बन गयी है. उन्होंने लोजपा (रामविलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बड़बोले नेता भी इस मामले को लेकर भाजपा की भाषा बोल रहे हैं.

Nawada: बिहार के नवादा में महादलित टोला में दबंगों द्वारा फायरिंग के बाद 80 से ज्यादा घरों में आग लगाने की घटना को विकासशील इंसान पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने महा जंगलराज का नाम दिया है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है. उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि करीब 80 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अंधेरे में गरीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया. डबल इंजन की सरकार को बताना होगा कि इसके जिम्मेदार कौन हैं? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों, गरीबों और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है, लेकिन सरकार ने चुप्पी साध रखी है. नवादा की घटना पर भी लीपापोती का खेल शुरू हो गया है.

मुकेश सहनी ने की ये मांग

सहनी के कहा कि सत्ता के मोह में एनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गई है. वे भी सरकार की पिछलग्गू बन गयी है. उन्होंने लोजपा (रामविलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बड़बोले नेता भी इस मामले को लेकर भाजपा की भाषा बोल रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी की जाए और सजा दिलाई जाए. उन्होंने कहा कि बिहार में आम ग्रामीण-गरीब असुरक्षा और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं. हमारी राज्य सरकार से मांग है कि ऐसा अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और सभी पीड़ितों का समुचित पुनर्वास किया जाए.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस हरकत में आ गई और मामले में मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर ल‍िया. इसके पास से तीन कट्टा एवं खोखा बरामद हुआ है. अन्य आरोपियों एवं संदिग्धों की ग‍िरफ्तारी के ल‍िए पुल‍िस छापेमारी कर रही है. बता दें कि 18 सितंबर को नवादा पुलिस को सूचना मिली थी कि शाम करीब सात बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णानगर में कुछ लोगों ने कई घरों में आग लगा दी. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि यह मामला जमीन के विवाद का है.

घटना के संबंध में बिहार पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि बुधवार को हुई घटना की सूचना मिलते ही नवादा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के साथ मिलकर आग पर काबू पाया. जिलाधिकारी व नवादा पुलिस अधीक्षक ने स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें: रसीद में गड़बड़ियों की भरमार, रैयतों के छूट रहे पसीने, जानें सीओ ने क्या कहा

स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने वालों की खैर नहीं, सरकार का फरमान जारी, कटेगी बिजली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >